मृतक के परिजनों ने की जांच की मांग

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंडा गांव निवासी सूरजा पहाड़िया की हत्या तीन माह पहले कर दी गयी थी. गुरुवार को मृतक के परिजनों ने डीसी, एसपी से मिलकर मुख्य न्यायाधीश रांची को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग की है. ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को सूरजा पहाड़िया हाट के लिए घर से निकला […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंडा गांव निवासी सूरजा पहाड़िया की हत्या तीन माह पहले कर दी गयी थी. गुरुवार को मृतक के परिजनों ने डीसी, एसपी से मिलकर मुख्य न्यायाधीश रांची को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग की है. ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को सूरजा पहाड़िया हाट के लिए घर से निकला था. लेकिन वापस नहीं लौटा.
उसके शव को पुलिस ने घोघी पहाड़ पत्थर खदान से बरामद किया था. परिजनों ने पत्र में जिक्र किया है कि जिरवाबाड़ी पुलिस ने बगैर सूचना दिये पोस्टमार्टम कराकर यूडी केस दर्ज कर शव को दफना दिया. शव की शिनाख्त भी नहीं करायी. थाना में फोटो से मृतक की पहचान की गयी. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. उन्होंने मामले की दोबारा छानबीन की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










