जेल की व्यवस्था हो दुरुस्त

साहिबगंज : पिछले दिनों मंडलकारा में हुए कैदी की मौत के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन गंभीर हो गया है. सोमवार को डीसी ए मुथु कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक बैठक कर साहिबगंज मंडल कारा व राजमहल उपकारा के व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दोनों जेलों […]
साहिबगंज : पिछले दिनों मंडलकारा में हुए कैदी की मौत के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन गंभीर हो गया है. सोमवार को डीसी ए मुथु कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक बैठक कर साहिबगंज मंडल कारा व राजमहल उपकारा के व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दोनों जेलों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो.
उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ ना हो. हर हाल में वॉच टावर की लाइनिंग करने, रांची से सीटीवी कैमरे के मंगवाने एवं पुराने कैदी को दुमका केंद्रीय कारा भेजने की बात कही.
भोजन व स्वास्थ्य की व्यवस्था करने एवं सजा याफ्ता कैदी को कोर्ट तक आने व ले जाने के व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में जेल अधीक्षक गोपाल कृष्ण कुंवर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










