संघ के विरुद्ध कार्य करने पर अधिवक्ता वृंदा प्रसाद निष्कासित

Published at :29 Jan 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
संघ के विरुद्ध कार्य करने पर अधिवक्ता वृंदा प्रसाद निष्कासित

साहिबगंज : भ्रष्टाचार मामले को लेकर जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज ने दूसरे दिन गुरुवार को भी केवल प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश पांडेय के कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ताओं ने उनके कोर्ट के कार्यों से अपने को अलग रखा. वहीं इसी भ्रष्टाचार मामले को लेकर संघ ने उच्च न्यायालय झारखंड रांची से मिलने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : भ्रष्टाचार मामले को लेकर जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज ने दूसरे दिन गुरुवार को भी केवल प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश पांडेय के कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ताओं ने उनके कोर्ट के कार्यों से अपने को अलग रखा. वहीं इसी भ्रष्टाचार मामले को लेकर संघ ने उच्च न्यायालय झारखंड रांची से मिलने का समय मांगने पर रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय झारखंड ने एक फरवरी 2016 को पांच बजे शाम मुख्य न्यायाधीश से मिलने को लेकर गुरुवार को फैक्स भेजा गया.

साथ ही संघ ने आपात बैठक बुलाकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि पांच सदस्यीय एक शिष्टमंडल 31 जनवरी 2016 को वनांचल एक्सप्रेस से रांची के लिये रवाना होंगे और एक फरवरी 2016 को मुख्य न्यायाधीश से मिलकर यहां की भ्रष्टाचार सभी समस्या से उन्हें अवगत करायेंगे.

वहीं संघ के निर्णय के विरुद्ध कार्य करने पर गुरुवार को संघ के तमाम सदस्यों के मांग पर अधिवक्ता वृंदा प्रसाद को संघ से निष्कासित कर दिया गया है और पूर्व में अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद के द्वारा निष्कासित मुंशी पटवारी सोरेन को कोर्ट कैम्पस में नहीं घुसने की बात कही गयी. दूसरे दिन भी तमाम अधिवक्ता कार्य नहीं किये. जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola