ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य

Updated at :08 Dec 2013 2:22 AM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य

बरहेट : करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाले गुमानी बराज का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने शनिवार को रोक दिया. ग्रामीण परियोजना को लेकर चलाये जा रहे सर्वे कार्य का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि पिछले माह बरहेट थाना परिसर में पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिस कायदे से सर्वे […]

विज्ञापन

बरहेट : करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाले गुमानी बराज का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने शनिवार को रोक दिया. ग्रामीण परियोजना को लेकर चलाये जा रहे सर्वे कार्य का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि पिछले माह बरहेट थाना परिसर में पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिस कायदे से सर्वे निर्धारित किया गया था उसके अनुरूप सर्वे नहीं किया जा रहा है.

सर्वे के पहले प्रभावित गांव के रैयतों को सूचना देनी थी ताकि रैयतों के होने वाले नुकसान का आंकलन किया जा सके. लेकिन विभाग ने रैयतों को इसकी सूचना नहीं दी. इसके विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को निर्माण कार्य रोक दिया. विरोध करने वाले ग्रामीण पारंपरिक वाद्य यंत्र डुगडुगी के साथ निर्माण स्थल पर जमा हुए और काम बंद करा दिया.

नदी में कूद कर भागे कर्मी

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सर्वे में लगे दो कर्मी नदी में कूद कर भाग निकले. सर्वे दल में विभाग के कनीय अभियंता हीरालाल चौधरी, मनोज कुमार महतो, मोतीलाल महतो के अलावे अन्य कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola