आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से दिलायी परीक्षा

साहिबगंज : जिला मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय के निकट चलाये जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में गड़बड़ी सामने आयी है. सूत्रों की मानें तो पढ़े-लिखे छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने सहित गैर कानूनी तरीके से परीक्षा दिलाने का मामला उजागर हुआ है. बताया जाता है कि मंगलवार को आइटी की परीक्षा ली जा […]
साहिबगंज : जिला मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय के निकट चलाये जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में गड़बड़ी सामने आयी है. सूत्रों की मानें तो पढ़े-लिखे छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने सहित गैर कानूनी तरीके से परीक्षा दिलाने का मामला उजागर हुआ है. बताया जाता है कि मंगलवार को आइटी की परीक्षा ली जा रही थी. दो छात्रों का फर्जी आइडी बनाकर आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर परीक्षा दिलायी जा रही थी. शिवशंकर ठाकुर के नाम से जो युवक परीक्षा दे रहा था,
वह वास्तव में शिव शंकर ठाकुर नहीं होने की बात सामने आ रही है. वहीं परीक्षा दे रहा शिव कुमार पासवान नामक युवक भी वास्तव में शिव कुमार पासवान नहीं था. ये शिकायत वास्तविक छात्र शिव शंकर ठाकुर व शिव कुमार पासवान ने डीसी को आवेदन देकर की है. उसने आवेदन में लिखा है कि उन लोगों की आइडी का दुरुपयोग किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




