मुख्य अभियुक्त मुखिया फरार

Updated at :23 May 2014 5:43 AM
विज्ञापन
मुख्य अभियुक्त मुखिया फरार

कौन हैं वो लोग जिनके तैयार हुए फरजी पासपोर्ट ! अभिजीत रक्षित राजमहल : फरजी पासपोर्ट व कबूतरबाजी के मामले में पुलिस अब भी प्रमुख अभियुक्त मुखिया गणोश कीर्तनियां को पकड़ नहीं पायी है. लेकिन जिस तरीके से पांच लोगों का पासपोर्ट तैयार किया गया है वह बड़ी बात है. बताया जाता है कि जिनका […]

विज्ञापन

कौन हैं वो लोग जिनके तैयार हुए फरजी पासपोर्ट !

अभिजीत रक्षित

राजमहल : फरजी पासपोर्ट व कबूतरबाजी के मामले में पुलिस अब भी प्रमुख अभियुक्त मुखिया गणोश कीर्तनियां को पकड़ नहीं पायी है. लेकिन जिस तरीके से पांच लोगों का पासपोर्ट तैयार किया गया है वह बड़ी बात है. बताया जाता है कि जिनका पासपोर्ट मुखिया गणोश कीर्तनियां ने बनवाया है वे कथित रूप से बंगलादेशी हैं. हालांकि मुखिया के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. लेकिन उसे ढूंढना पुलिस के लिए मुश्किल काम होता जा रहा है. उसे ढूंढने में पुलिस का हर तंत्र फेल हो रहा है. उक्त मुखिया राधानगर थाना अंतर्गत श्रीधर पंचायत का है.

फर्जी राशन कार्ड भी बनाया जाता था

मुखिया फरजी राशन कार्ड बनाने जैसे मामले में भी अभियुक्त है. पुलिस इस मामले में निर्गत राशन कार्डो को जब्त कर स्पेशीमेंट टेस्ट के लिए कोलकाता भेजी गयी है. इतना ही नहीं मुखिया ने सरकार के नियम के विरुद्ध अपना मुहर व हस्ताक्षर कर लोगो को जाति,आय व निवास प्रमाण पत्र भी निर्गत करते थे.

क्या कहती है पुलिस : इस बाबत डीएसपी लोदगा मुमरू ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मुखिया गणोश किरतनियां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola