रामनवमी मेले की तैयारी जोरों पर

Updated at :02 Apr 2014 6:12 AM
विज्ञापन
रामनवमी मेले की तैयारी जोरों पर

मौत का कुआं, जादू घर व सर्कस होगा आकर्षण का केंद्र पतना : एक माह तक चलने वाले रामनवमी मेले के लिये दुकानें सजने लगी हैं. मेले में कई तरह की दुकानें लगायी जायेंगी. जिनमें मनिहारी दुकान, फास्ट फूड काउंटर, होटल, फर्नीचर दुकान आदि लगाया जायेगा. मेला में मनोरंजन के लिये झूला, नौका, ब्रेक डांस, […]

विज्ञापन

मौत का कुआं, जादू घर व सर्कस होगा आकर्षण का केंद्र

पतना : एक माह तक चलने वाले रामनवमी मेले के लिये दुकानें सजने लगी हैं. मेले में कई तरह की दुकानें लगायी जायेंगी. जिनमें मनिहारी दुकान, फास्ट फूड काउंटर, होटल, फर्नीचर दुकान आदि लगाया जायेगा. मेला में मनोरंजन के लिये झूला, नौका, ब्रेक डांस, मौत का कुआं, चित्रहार, जादू घर, सर्कस, थियेटर आदि की भी व्यवस्था रहेगी. मेला समिति की ओर से सभी दुकानदारों को जगह मुहैया कराया जा रहा है.

उदघाटन चार को

बिंदुधाम मंदिर में रामनवमी महोत्सव का उदघाटन चार को जिला प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन द्वारा किया जायेगा. यह जानकारी मेला प्रभारी चांदु सोरेन ने दी. जानकारी के मुताबिक यहां पूजा की तैयारी जोरों पर है और इलाके में इसे लेकर उत्साह देखते ही बनता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola