राजमहल में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

राजमहल : थाना क्षेत्र के पश्चिमी नारायणपुर अंतर्गत समस्तीपुर गांव में एक युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. बुधवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे ग्रामीणों ने गन्ना के खेत में युवती का शव देख सूचना पुलिस को दी. युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे. सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर […]
राजमहल : थाना क्षेत्र के पश्चिमी नारायणपुर अंतर्गत समस्तीपुर गांव में एक युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. बुधवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे ग्रामीणों ने गन्ना के खेत में युवती का शव देख सूचना पुलिस को दी. युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे. सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया.
ग्रामीण व परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि युवती मंगलवार की रात को शौच के लिए घर से निकली, जो वापस घर नहीं लौटी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने कहा कि युवती की हत्या हुई है दुष्कर्म का मामला स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




