27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजभवन के समक्ष झाविमो का हल्ला बोल कार्यक्रम कल

रांची : होल्डिंग टैक्स में की गयी वृद्धि के खिलाफ झाविमो रांची महानगर 14 फरवरी को राजभवन के समक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम करेगा. वहीं छात्रवृत्ति में कटौती के विरोध पार्टी की ओर से 27 फरवरी को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रविवार को झारखंड विकास युवा मोरचा, […]

रांची : होल्डिंग टैक्स में की गयी वृद्धि के खिलाफ झाविमो रांची महानगर 14 फरवरी को राजभवन के समक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम करेगा. वहीं छात्रवृत्ति में कटौती के विरोध पार्टी की ओर से 27 फरवरी को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रविवार को झारखंड विकास युवा मोरचा, छात्र मोरचा व झाविमो रांची महानगर की बैठक हुई.
केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि सरकार ने होल्डिंग टैक्स में वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है. बैठक में राम मनोज साहू, उत्तम यादव, मोईन अंसारी, सुनील गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार, सूरज शाहदेव आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें