27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हजयात्रा: राज्य हज समिति ने हज यात्रा काे लेकर जारी किया निर्देश, इंजेक्शन लेने की तिथि जारी

रांची: झारखंड राज्य हज समिति ने हज-2016 के लिये मेनिनजाइटिस के इंजेक्शन, ओरल पोलियो व इनफ्ल्युएंजा का इंजेक्शन लेने से जुड़ी आवश्यक सूचना जारी की है़ सदस्य सह प्रवक्ता खुर्शीद हसन रुमी ने कहा कि स्थान का जिलावार चयन किया गया है़ आजमीन-ए-हज से अनुरोध है कि वे मेनिनजाइटिस इंजेक्शन, ओरल पोलियो व इनफ्ल्युएंजा का […]

रांची: झारखंड राज्य हज समिति ने हज-2016 के लिये मेनिनजाइटिस के इंजेक्शन, ओरल पोलियो व इनफ्ल्युएंजा का इंजेक्शन लेने से जुड़ी आवश्यक सूचना जारी की है़ सदस्य सह प्रवक्ता खुर्शीद हसन रुमी ने कहा कि स्थान का जिलावार चयन किया गया है़ आजमीन-ए-हज से अनुरोध है कि वे मेनिनजाइटिस इंजेक्शन, ओरल पोलियो व इनफ्ल्युएंजा का इंजेक्शन अवश्य ले़ं अधिक जानकारी के लिये राज्य हज समिति के दूरभाष संख्या–0651–2283100 पर संपर्क कर सकते है़ं.
अधिक जानकारी के लिए राज्य हज समिति से कर सकते हैं संपर्क
जिला, हज यात्रियों की संख्या तारीख व स्थल इस प्रकार है
रांची, खूंटी व सिमडेगा के 547 हज यात्रियों के लिए 25 से 27 जुलाई तक अंजुमन अस्पताल रांची मे़ं
लोहरदगा व गुमला के 107 हज यात्रियों के लिए 26 जुलाई को सदर अस्पताल, लोहरदगा मे़ं
जमशेदपुर व सरायकेला के 360 हज यात्रियों के लिए एक अगस्त को जामा मसजिद जमशेदपुर मे़ं
जमशेदपुर के 118 हज यात्रियों के लिए 28 जुलाई को मदरसा फैजुल उलूम, धतकीडीह, जमशेदपुर मे़ं
चाईबासा के 27 हज यात्रियों के लिए 27 जुलाई को उर्दू लाइब्रेरी, मेन रोड, चाईबासा मे़ं
देवघर, जामताड़ा व दुमका के 89 हज यात्रियों के लिए 24 जुलाई को टाउन हॉल, मधुपुर नगरपालिका मे़ं
पाकुड़ के 55 हज यात्रियों के लिए 27 जुलाई को मदरसा शरीफुलउल्लूम बगानपाड़ा पाकुड़ मे़ं
साहेबगंज के 87 हज यात्रियों के लिए 28 जुलाई को जामा मसजिद एलसी रोड, साहेबगंज मे़
गोड्डा के 132 हज यात्रियों के लिए 29 जुलाई को टाउन हॉल, गोड्डा मे़ं
हजारीबाग के 161 हज यात्रियों के लिए 30 जुलाई को होटल आकाशदीप, नवाबगंज हजारीबाग मे़ं
कोडरमा के 33 हज यात्रियों के लिए 25 जुलाई को मदरसा कासमीया खादिमुलउलूम हसनाबाद, कोडरमा मे़ं
रामगढ़ के 76 हज यात्रियों के लिए 28 जुलाई को उर्दू गर्ल्स हाइस्कूल चितरपुर, रामगढ़ मे़ं
रामगढ़ के 45 हज यात्रियों के लिए 29 जुलाई को मदरसा मजहरे हसनात, गोलपार, रामगढ़ मे़ं
बोकारो के 217 हज यात्रियों के लिए 28 जुलाई को सेक्टर-12 क्लब मे़ं
धनबाद के 110 हज यात्रियों के लिए 28 जुलाई को मदरसा जामेउल उलूम, महाराज गंज, धनबाद मे़ं
धनबाद के 166 हज यात्रियों के लिए 30 जुलाई को सदर अस्पताल, धनबाद मे़ं
गिरिडीह के 217 हज यात्रियों के लिए 30 जुलाई को आफताब अस्पताल, पचंबा गिरिडीह मे़ं
गिरिडीह के 80 हज यात्रियों के लिए 31 जुलाई को डुमरी जामा मसजिद (डुमरी थाना के निकट) मे़ं
पलामू के 87 हज यात्रियों के लिए 26 जुलाई को जमा मसजिद छह मुहाना चौक, डालटेनगंज मे़ं
गढ़वा के 64 हज यात्रियों के लिए 27 जुलाई को मदरसा तबलीगुल इसलाम, गढ़वा मे़ं
लातेहार के 47 हज यात्रियों के लिए 29 जुलाई को मदरसा खैरुल उलूम, मेन रोड, बालूमाथ मे़ं
चतरा के 55 हज यात्रियों के लिए 26 जुलाई को मदरसा रशीदुल उलूम, चतरा मे़ं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें