27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड: केंद्रीय टीम ने माना सुखाड़, कहा राज्य की स्थिति है काफी खराब

रांची : सुखाड़ का जायजा लेने केंद्र से आयी अंतर मंत्रालय की टीम ने रविवार को दूसरे दिन भी राज्य के कई इलाकों का दौरा किया़ टीम का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अपर सचिव जलज श्रीवास्तव ने माना कि झारखंड की स्थिति ठीक नहीं है़ स्थिति अच्छी-खासी खराब है़ खेतों में फसलें […]

रांची : सुखाड़ का जायजा लेने केंद्र से आयी अंतर मंत्रालय की टीम ने रविवार को दूसरे दिन भी राज्य के कई इलाकों का दौरा किया़ टीम का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अपर सचिव जलज श्रीवास्तव ने माना कि झारखंड की स्थिति ठीक नहीं है़ स्थिति अच्छी-खासी खराब है़ खेतों में फसलें सूख गयी हैं. यहां कई क्षेत्र में काम करने की जरूरत है़ टीम ने रविवार को रांची के कांके व ओरमांझी प्रखंड के अलावा लोहरदगा के कुड़ू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम का दौरा किया़ इससे पहले शनिवार को टीम ने पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग के इलाके का दौरा किया था़.
वाटर लेबल नीचे चला गया है : जलज श्रीवास्तव ने बातचीत के क्रम में बताया कि झारखंड के कई इलाकों में सतही जल की स्थिति भी ठीक नहीं है. वाटर लेबल नीचे चला गया है. ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली गयी है. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को भी आश्वास्त किया कि टीम भारत सरकार को समस्या से अवगत करा देगी. ग्रामीणों की भावनाओं का भी पूरा ख्याल रखा जायेगा.
केंद्र जल्द राहत देने का प्रयास करेगा : देर शाम होटल रेडिशन ब्लू में पत्रकारों से बात करते हुए जलज श्रीवास्तव ने कहा : टीम ने जहां-जहां दौरा किया, वहां के किसान परेशान हैं. पीने के पानी का संकट है.
खेतों में फसल सूख गयी है. किसान और ग्रामीण चाहते हैं कि दीर्घकालीन योजना बने. केंद्रीय टीम का भी मानना है कि किसानों को जल्द राहत देने के साथ-साथ दीर्घकालीन योजना पर काम हो. केंद्र सरकार जल्द राहत देने का प्रयास करेगी. जलज श्रीवास्तव ने बताया : समय पर बारिश नहीं होने के कारण खराब स्थिति हुई है. शुरू में बारिश होने के बाद किसानों ने पूंजी लगा ली थी. बाद में सिंचाई की सुविधा होने से खेती हो जाती है. लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया.
झारखंड ने मांगा है 1140.77 करोड़ का सूखा राहत पैकेज
कृषि के लिए 216.39 करोड़, नगर प्रक्षेत्र के लिए 30.77 करोड़, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 170.39 करोड़ और जल संसाधन के लिए 723.21 करोड़ रुपये की मांग की गयी है़
दो दिनों में टीम ने
कहां-कहां दौरा किया
पलामू : चैनपुर के निमियां गांव
हजारीबाग : चुरचू प्रखंड के चरही गांव और सदर प्रखंड के पतरातू गांव
रांची : कांके प्रखंड के संग्रामपुर व मुरुम गांव, अोरमांझी प्रखंड के कुड़ू
लोहरदगा : कुड़ू के चंदलासो
पश्चिमी सिंहभूम : पटमदा, पोटका
सरायकेला : चांडिल, नीमडीह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें