29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पांच जिलों से 4533 क्विंटल दाल जब्त

पांच जिलों से 4533 क्विंटल दाल जब्त फ्लैग : दाल के जमाखोरों के खिलाफ कई जिलों में छापामारी- कई राज्यों में चल रहा अभियान – बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने की पहल कहां से कितनी दाल जब्तजिला®जब्त दाल (क्विंटल में)रांची®2864रामगढ़®1242हजारीबाग®411गढ़वा®16 क्यों हुई कार्रवाई दाल की कीमतों में आयी उछाल के बाद केंद्र सरकार ने राज्‍यों […]

पांच जिलों से 4533 क्विंटल दाल जब्त फ्लैग : दाल के जमाखोरों के खिलाफ कई जिलों में छापामारी- कई राज्यों में चल रहा अभियान – बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने की पहल कहां से कितनी दाल जब्तजिला®जब्त दाल (क्विंटल में)रांची®2864रामगढ़®1242हजारीबाग®411गढ़वा®16 क्यों हुई कार्रवाई दाल की कीमतों में आयी उछाल के बाद केंद्र सरकार ने राज्‍यों को आवश्यक वस्तु अधिनियम में सुधार कर उन्‍हें दालों के भंडारण की सीमा तय करने का अधिकार दे दिया़ केंद्र के निर्देश के बाद राज्य सरकारों ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी़ दालों की जमाखोरी कर रहे व्यापारियों के यहां छापामारी अभियान शुरू किया गया़ प्रभात खबर टोली रांची : दाल की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को एक साथ छापामारी अभियान चलाया गया़ जिला प्रशासन के स्तर पर चले इस अभियान में विभिन्न व्यापारियों के पास से 4533 क्विंटल दाल जब्त की गयी है़ इन व्यापारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा सात के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है़ रांची के पंडरा कृषि बाजार समिति स्थित दाल के दो व्यापारियों के पास से सर्वाधिक 2864 क्विंटल दाल जब्त की गयी है़ पंडरा स्थित लड्डू खेतान की दुकान से 960 और मारुति इंस्टेंट फूड फैक्टरी से 1904 क्विंटल दाल मिली है़ बरही में कई गोदामें सील रामगढ़ में बाजार समिति के अलावा शहर की कई दुकानों में छापामारी अभियान चलाया गया़ जिला प्रशासन ने इन दुकानों से कुछ 1242 क्विंटल दाल जब्त किया है़ गुप्ता ट्रेडर्स से सर्वाधिक 401 क्विंटल, गर्ग ट्रेडर्स से 235 क्विंटल, ओम ट्रेडर्स कंपनी से 124 क्विंटल, पूजा गल्ला भंडार से 197 क्विंटल दाल जब्त की गयी है़ जब्त दाल के कागजात की जांच वाणिज्य कर विभाग भी कर रहा है़ हजारीबाग के बरही में 411 क्विंटल दाल बरामद की गयी़ सत्यम ट्रेडर्स व समृद्धि ट्रेडर्स (दोनों के यहां 261 क्विंटल) और मां जगदंबा ट्रेडर्स के ठिकानें से 150 क्विंटल दाल मिली है़ प्रशासन ने सभी गोदामों को सील कर दिया है़ गढ़वा में तीन व्यापारियों को नोटिस चतरा में भी जिला प्रशासन ने छापामारी अभियान चलाया़ कई दुकानें में दाल के स्टॉक की जांच की गयी़ जांच के दौरान किसी भी दुकान से गड़बड़ी नहीं मिली़ गढ़वा में भी प्रशासन ने अभियान चलाया़ विभिन्न व्यापारियों के गोदामों में स्टॉक पंजी की जांच की गयी. अरहर दाल के अलावा चना दाल, मसूर दाल, मूंग दाल के स्टॉक की भी जांच की गयी. देर शाम तक स्टॉक पंजी का मिलाना जारी था़ स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने और खरीदारों को दिया जानेवाले बिल की कॉपी नहीं दिखाने पर तीन व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है़ रंका बाजार में पांच दुकानों से करीब 16 क्विंटल दाल जब्त की गयी है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें