27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हेहल, बड़गाईं, अरगोड़ा और रांची बने नये अंचल

रांची:राज्य सरकार की सहमति के बाद राजधानी में चार और नये अंचल बनेंगे. राजधानी की बढ़ती आबादी को देखते हुए हेहल, बड़गाईं, अरगोड़ा और रांची के नाम से नया अंचल बनाया जायेगा. पुराने शहरी अंचल को ही चार भागों में बां‍ट दिया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा के बाद चार नये अंचलों का गठन […]

रांची:राज्य सरकार की सहमति के बाद राजधानी में चार और नये अंचल बनेंगे. राजधानी की बढ़ती आबादी को देखते हुए हेहल, बड़गाईं, अरगोड़ा और रांची के नाम से नया अंचल बनाया जायेगा. पुराने शहरी अंचल को ही चार भागों में बां‍ट दिया गया है.

प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा के बाद चार नये अंचलों का गठन किया गया है. रांची शहर की जनसंख्या 8.88 लाख से अधिक है, जबकि शहरी क्षेत्र में 38 मौजा आते हैं. हेहल अंचल में 11 मौजा, रांची में सात, अरगोड़ा में 10 और बड़गाईं में 10 मौजा शामिल किये गये हैं. इनमें सबसे बड़ा अंचल बड़गाईं बनाया गया है, जबकि सबसे छोटा अंचल रांची है.
समिति ने दी थी मंजूरी
नव सृजित अंचलों के गठन के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में गठित समिति ने भी अपनी मंजूरी दी थी. समित में विकास आयुक्त, राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग, वित्त विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कार्मिक प्रशासनिक और राजभाषा सुधार विभाग के सचिवों ने भी अपनी सहमित दी थी. राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में भी इन अंचलों के गठन को भी मंजूरी दे दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें