Advertisement
अब शिबू सोरेन करेंगे फैसला
झामुमो रांची जिला समिति के चुनाव में नहीं बनी सहमति रांची : झामुमो रांची समिति के पदाधिकारियों का चयन अब केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन करेंगे. रायशुमारी के लिए रांची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित बैठक में आम सहमति नहीं बन सकी. इसके चलते सर्वसम्मति से मामला केंद्रीय अध्यक्ष के पास भेजने का फैसला लिया […]
झामुमो रांची जिला समिति के चुनाव में नहीं बनी सहमति
रांची : झामुमो रांची समिति के पदाधिकारियों का चयन अब केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन करेंगे. रायशुमारी के लिए रांची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित बैठक में आम सहमति नहीं बन सकी. इसके चलते सर्वसम्मति से मामला केंद्रीय अध्यक्ष के पास भेजने का फैसला लिया गया. कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के फैसले को ही अंतिम फैसला मानने पर सहमति दी.
गौरतलब है कि प्रभारी व सांसद विजय हांसदा तथा संयोजक विनोद पांडेय ने जिला समिति के गठन के लिए बैठक बुलायी थी. बैठक में प्रत्येक प्रखंड से 10-10 कार्यकर्ता तथा अलग-अलग मोर्चो से 10-10 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था. पर अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए 10, सचिव के लिए पांच व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन दावेदार बन गये. सहमति नहीं बनने पर प्रभारी और संयोजक ने आम कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगा.
सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले को केंद्रीय अध्यक्ष के पास भेजने पर सहमति दे दी. 15 मार्च के पहले ही जिला समिति का गठन कर लिया जायेगा. शिबू सोरेन नाम की घोषणा कर देंगे. बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व महानगर अध्यक्ष अंतु तिर्की भी उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement