27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कुहासा के कारण घंटो विलंब से आया विमान

– प्रधानमंत्री का विमान रद्द – चार से छह घंटा विलंब से आया विमान रांची : रविवार को दिल्ली में कुहासे के कारण विमान घंटों विलंब से रांची पहुंचे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सहित अन्य नेताओं को लेकर आनेवाला चाटर्ड विमान कम […]

– प्रधानमंत्री का विमान रद्द – चार से छह घंटा विलंब से आया विमान रांची : रविवार को दिल्ली में कुहासे के कारण विमान घंटों विलंब से रांची पहुंचे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सहित अन्य नेताओं को लेकर आनेवाला चाटर्ड विमान कम विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दिया गया. गो एयरवेज का विमान (दिल्ली-रांची) जिसके रांची पहुंचने का समय सुबह 9.10 बजे है दोपहर 3.30 बजे रांची पहुंचा. इंडिगो का विमान (दिल्ली-रांची) जिसके रांची पहुंचने का समय सुबह 9.55 बजे है दोपहर 3.25 बजे रांची पहुंचा. एयर इंडिया का विमान आइसी-809 (मुंबई-दिल्ली-रांची) जिसके रांची पहुंचने का समय सुबह 11.45 बजे है दोपहर 1.50 बजे रांची पहुंचा. विमान गो एयरवेज का विमान (दिल्ली-रांची) जिसके रांची आने का समय शाम 7.30 बजे है रात 8.30 बजे रांची पहुंचा. विमान के विलंब होने से यात्रियों और उनके परिजनों को परेशानी हुई.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें