27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं कई महिलाएं

मांडर विधानभा क्षेत्रइटकी. मांडर से इस बार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं विधानसभा चुनाव लड़ने को आतुर हैं. इसमें मुख्य रूप से भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमा खलखो, चान्हो पूर्वी की जिप सदस्य हेमलता उरांव, बेड़ो पश्चिमी की जिप सदस्य सीतामुनी मिंज व इटकी की प्रखंड प्रमुख सुखमणि तिग्गा सहित […]

मांडर विधानभा क्षेत्रइटकी. मांडर से इस बार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं विधानसभा चुनाव लड़ने को आतुर हैं. इसमें मुख्य रूप से भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमा खलखो, चान्हो पूर्वी की जिप सदस्य हेमलता उरांव, बेड़ो पश्चिमी की जिप सदस्य सीतामुनी मिंज व इटकी की प्रखंड प्रमुख सुखमणि तिग्गा सहित अन्य शामिल हैं. अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मांडर विधानसभा क्षेत्र में अबतक महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है. कांग्रेस व भाजपा सहित किसी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीति दलों द्वारा अबतक किसी महिला को चुनाव लड़ने का मौके भी नहीं दिया है. 288620 मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में 137749 महिला मतदाता हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें