वरीय संवाददाता, रांचीविधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने 21 अक्तूबर को एक ही जिला में तीन साल से अधिक समय से पदस्थापित दारोगा स्तर के 112 पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसमें से 35 पदाधिकारियों का जिला ही नहीं बदला गया है. इनमें से 18 पुलिस पदाधिकारियों को उसी जिले में विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया है. जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि ये पदाधिकारी चुनाव कार्य वंचित रखे जायेंगे. 16 पुलिस पदाधिकारियों को विशेष शाखा में इसलिए प्रतिनियुक्त किया गया है, क्योंकि वे पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय या जिला शाखा के पदाधिकारी हैं. अच्छे जिला में गये अफसरतबादला सूची से यह भी स्पष्ट होता है कि 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला अच्छे से अच्छे जिला में किया गया है, जबकि तबादले के मामले में नियम है कि गैर नक्सल प्रभावित या कम नक्सल प्रभावित जिला से नक्सल प्रभावित जिला में तबादला किया जाता है. जिन पदाधिकारियों का अच्छे जिला में तबादला किया गया है, उसमें योगेंद्र शुक्ला व चितरंजन मिश्रा को रांची से जमशेदपुर, श्रीकांत सिंह व सुदामा चौधरी को रांची से देवघर, रणविजय शर्मा को रांची से धनबाद, कप्तान टुंडी को देवघर से रांची, विनोद कुमार को रामगढ़ से रांची, राजेश कुमार सिन्हा को सरायकेला से जमशेदपुर, मनोज कुमार गुप्ता को सरायकेला से देवघर, जगदीश प्रसाद यादव व बालशरण सिंह को रेल धनबाद से बोकारो, विनोद कुमार सिंह-दो को रेल जमशेदपुर से जमशेदपुर किया गया है.
दारोगा तबादला : 112 में 35 का नहीं बदला जिला
वरीय संवाददाता, रांचीविधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने 21 अक्तूबर को एक ही जिला में तीन साल से अधिक समय से पदस्थापित दारोगा स्तर के 112 पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसमें से 35 पदाधिकारियों का जिला ही नहीं बदला गया है. इनमें से 18 पुलिस पदाधिकारियों को उसी जिले में विशेष शाखा में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement