27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रत्यांशु सिंह को सर्वाधिक 377 मत मिले

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. सत्र 2014-16 के लिए कार्यकारिणी समिति के लिए प्रत्यांशु कुमार सिंह (377 मत), नंदकिशोर राम (369 मत), ममता श्रीवास्तव (367), अनूप कुमार लाल (351), अमरनाथ सिन्हा (349), सुनील पांडे (345), राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (310), दीनदयाल सिंह (299), श्याम […]

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. सत्र 2014-16 के लिए कार्यकारिणी समिति के लिए प्रत्यांशु कुमार सिंह (377 मत), नंदकिशोर राम (369 मत), ममता श्रीवास्तव (367), अनूप कुमार लाल (351), अमरनाथ सिन्हा (349), सुनील पांडे (345), राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (310), दीनदयाल सिंह (299), श्याम कुमार वर्मा (290) विजयी घोषित किये गये. वरीय निर्वाचन पदाधिकारी केएमपी सिन्हा एवं निर्वाचन पदाधिकारी सुमंत कुमार ने मतगणना के बाद विजयी प्रतिभागियों के नाम बताये.
चुनाव में कुल 1905 मत पड़े थे. इसमें वैध मतों की संख्या 1808 थी जबकि 97 मतों को अवैध घोषित किया गया. चुनाव परिणाम की घोषणा हो जाने के बाद विजेता प्रत्याशियों का फूलों की माला पहना कर स्वगत किया गया. गौरतलब है कि कार्यकारिणी के नौ सदस्यों के लिए मतगणना शनिवार से शुरू हुई थी. 77 प्रत्याशी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मैदान में थे. चुनाव एवं मतों की गणना के लिए वरीय निर्वाचन पदाधिकारी केएमपी सिन्हा निर्वाचन पदाधिकारी सुमंत कुमार को कई लोगों ने सहयोग दिया.
सहयोग देनेवालों में युगल किशोर प्रसाद, शंकर प्रिय, अरुण कुमार सिन्हा, अजय कुमार तिवारी, राजीव कुमार, अमरदीप कुमार प्रजापति, राजेश कुमार दुबे, विपिन कुमार पांडे, प्रणव कुमार डे, कृष्ण प्रसाद वर्मा शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें