झारखंड: परेशानी से मिलेगी मुक्ति, अब ई-कोर्ट के जरिये जमा करें ट्रैफिक जुर्माना

रांची: ट्रैफिक जुर्माना अब ई-कोर्ट के माध्यम से ऑनलाइन भरा जा सकेगा. यह व्यवस्था सात दिन में शुरू हो जायेगी. ई-कोर्ट सिविल कोर्ट परिसर में ही बनेगा, जिसका पूरा सेटअप ट्रैफिक विभाग का होगा. ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार को यह जानकारी दी है. ट्रैफिक जुर्माना भरने के लिए लग […]
रांची: ट्रैफिक जुर्माना अब ई-कोर्ट के माध्यम से ऑनलाइन भरा जा सकेगा. यह व्यवस्था सात दिन में शुरू हो जायेगी. ई-कोर्ट सिविल कोर्ट परिसर में ही बनेगा, जिसका पूरा सेटअप ट्रैफिक विभाग का होगा.
ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार को यह जानकारी दी है. ट्रैफिक जुर्माना भरने के लिए लग रही लंबी लाइन को देखते हुए हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने संज्ञान लिया था. उन्होंने ट्रैफिक विभाग से बात कर लोगों को सुविधाएं देने व ऑनलाइन जुर्माना जमा करने की व्यवस्था करवाने का आदेश प्रधान न्यायायुक्त को दिया था. प्रधान न्यायायुक्त ने बैठक बुलायी थी, जिसमें एसीजेएम वैशाली श्रीवास्तव, ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग व डालसा सचिव अभिषेक कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




