नयी दिल्ली. लोकसभा ने शुक्रवार को पूर्व सदस्य श्रीधरराव नथोबाजी जावड़े को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने कुछ पल मौन रख कर सम्मान प्रकट किया. शुक्रवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन को जावड़े के निधन की जानकारी दी. जावड़े छठी लोकसभा के सदस्य थे और उन्होंने महाराष्ट्र के यवतमाल संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. जावड़े 1952 से 1956 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य थे और 1956 से 1962 तक महाराष्ट्र विधानसभा के भी सदस्य रहे. अध्यक्ष ने कहा कि जावड़े ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिस्सा लिया था. जावड़े का निधन 27 मई, 2014 को महाराष्ट्र के अमरावती में 92 वर्ष की आयु में हुआ. इसके बाद सदस्यों ने कुछ पल मौन रख कर श्रद्धांजलि व्यक्त की.
लोकसभा ने दी पूर्व सदस्य श्रीधरराव नथोबाजी जावड़े को श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली. लोकसभा ने शुक्रवार को पूर्व सदस्य श्रीधरराव नथोबाजी जावड़े को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने कुछ पल मौन रख कर सम्मान प्रकट किया. शुक्रवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन को जावड़े के निधन की जानकारी दी. जावड़े छठी लोकसभा के सदस्य थे और उन्होंने महाराष्ट्र के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement