टाटीसिल्वे: फैक्टरी में अवैध शराब बनाते तीन गिरफ्तार

Updated at : 10 Jul 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
टाटीसिल्वे: फैक्टरी में अवैध शराब बनाते तीन गिरफ्तार

नामकुम : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के बालीगढ़ा जंगल में जतरू कच्छप नामक व्यक्ति के घर से पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर शराब की अवैध फैक्टरी का उद्भेदन किया. मंगलवार को प्रेस कांर्फेंस में ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एएसपी अमित रेणु के नेतृत्व में टाटीसिलवे व नामकुम पुलिस की दो टीमों […]

विज्ञापन

नामकुम : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के बालीगढ़ा जंगल में जतरू कच्छप नामक व्यक्ति के घर से पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर शराब की अवैध फैक्टरी का उद्भेदन किया.

मंगलवार को प्रेस कांर्फेंस में ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एएसपी अमित रेणु के नेतृत्व में टाटीसिलवे व नामकुम पुलिस की दो टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब बनाते हुए चुमना कच्छप, रोहित कच्छप व जतरू कच्छप को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को इम्पीरियल ब्लू लेबल लगे शराब के 58 कार्टून, किंग्स गोल्ड का 88 कार्टून, पंचिंग मशीन, स्टील ड्रम, प्लास्टिक ड्रम, कई बोरों में छोटे-बड़े ढक्कन, किंग्स गोल्ड के रैपर, प्लास्टिक बोतल 100 पीस, जार में 20 लीटर कास्टिक कैरामल, स्प्रीट, सिन्टेक्स पांच, जार आदि उपकरण बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola