रांची : रिम्स में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी, नवजात की मां व मीडियाकर्मी को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 12:32 AM
रांची : जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर रिम्स की छवि धूमिल की है. शुक्रवार को शिशु रोग विभाग में भर्ती नौ माह के बच्चे की मौत के बाद उसके परिजन डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ अपशब्द कह दिये. इस पर जूनियर डॉक्टरों ने बच्चे की मां और उसके परिजन […]
रांची : जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर रिम्स की छवि धूमिल की है. शुक्रवार को शिशु रोग विभाग में भर्ती नौ माह के बच्चे की मौत के बाद उसके परिजन डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ अपशब्द कह दिये. इस पर जूनियर डॉक्टरों ने बच्चे की मां और उसके परिजन से मारपीट शुरू कर दी.
इस घटना का कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी से भी जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की है. इस घटना में पैथोलॉजी विभाग के पीजी डॉ चंद्रभूषण और डेंटल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के कुछ विद्यार्थियों का नाम सामने आया है. इसकी सूचना स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी तक पहुंच गयी है. उन्होंने रिम्स निदेश को इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है.
- मारपीट की सूचना स्वास्थ्य सचिव तक पहुंची, उन्होंने रिम्स निदेशक को सख्त कार्रवाई करने को कहा
- निदेशक ने घटनाक्रम का वीडियो फुटेज सीज कराया, कहा : दोषी को बख्शा नहीं जायेगा
- द्वितीय वर्ष के कुछ डेंटल स्टूडेंट छवि खराब कर रहे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










