Advertisement
राज्य में रघुवर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ेगी आप पार्टी
रांची : आम आदमी पार्टी (आप) इस सरकार के खिलाफ एक व्यापक लड़ाई छेड़ने का फैसला लिया है. पार्टी जनता को हकीकत से रूबरू करायेगी. यह कहना है आप झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, प्रदेश सचिव डॉ ई टोप्पो व कोषाध्यक्ष आलोक शरण का. नेता द्वय शुक्रवार को होटल पार्क स्ट्रीट में पत्रकारों […]
रांची : आम आदमी पार्टी (आप) इस सरकार के खिलाफ एक व्यापक लड़ाई छेड़ने का फैसला लिया है. पार्टी जनता को हकीकत से रूबरू करायेगी. यह कहना है आप झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, प्रदेश सचिव डॉ ई टोप्पो व कोषाध्यक्ष आलोक शरण का. नेता द्वय शुक्रवार को होटल पार्क स्ट्रीट में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
नेताओं ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की मांग करेगी. इन्हीं मुद्दों पर हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन करके रघुवर सरकार की इस ढिंढोरा की पोल खोली जायेगी. इसके लिए जिलावार कार्यक्रम भी तय किये गये हैं. 02 जनवरी से 15 जनवरी तक हर जिले में कार्यक्रम चलाये जायेंगे. इस बीच हर दिन 2 जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर सरकार की सच्चाई बतायी जायेगी. नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचारी रघुवर सरकार तीन साल पूरे होने पर अपना पीठ खुद थपथपा रही है. सरकार केवल अपने प्रचार तंत्र से ही झारखंड की स्थिति सुधारना चाहती है. जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है.
झारखंड में किसानों की स्थिति काफी दयनीय है. झारखंड में किसानों की आत्महत्या आमतौर पर देखने को नहीं मिलती थी, जो इस सरकार में दिखायी दे रही है. किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं. प्रदेश सचिव डॉ ई टोप्पो ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों को ठगने का काम कर रही है.
तय किये गये कार्यक्रम
2 जनवरी: गढ़वा व पलामू
3 जनवरी: लातेहार व लोहरदगा
4 जनवरी: गुमला व सिमडेगा
5 जनवरी: खूंटी व चाईबासा
6 जनवरी: पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला
7 जनवरी- रांची व रामगढ़
8 जनवरी: बोकारो व धनबाद
9 जनवरी: गिरिडीह व कोडरमा
10 जनवरी: हजारीबाग व चतरा
11 से 15 जनवरी: संताल परगना
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement