फोटो फाइल 25आर-एल-भागवान चित्रगुप्त की प्रतिमा.रामगढ़. श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को चित्रगुप्त नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. मंदिर में दिन के 10 बजे से पूजा प्रारंभ हुई. दिन के एक बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसके बाद दिन के 1.30 बजे महापरिवार के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. संध्या 5.30 बजे से आरती की गयी. साथ ही संध्या चित्रांश बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. 26 अगस्त को भी कई कार्यक्रमों व कलश विसर्जन का आयोजन किया जायेगा. मौके पर महापरिवार अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, अमित सिन्हा समेत बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के लोग मौजूद थे.
श्रद्धापूर्वक की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा
फोटो फाइल 25आर-एल-भागवान चित्रगुप्त की प्रतिमा.रामगढ़. श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को चित्रगुप्त नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. मंदिर में दिन के 10 बजे से पूजा प्रारंभ हुई. दिन के एक बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसके बाद दिन के 1.30 […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement