अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड का तोड़ा हाथ घटना के बाद दहशत में हैं मजदूर
Updated at : 11 May 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा थाना में कराया गया मामला दर्ज चितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुंदरुकला गांव स्थित एसएस ट्रेडिंग एजेंसी क्रशर प्लांट में बुधवार देर रात अपराधियों ने हमला किया. इसमें ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड नंदकिशोर महतो व संतोष महतो की पिटाई की गयी. सुरक्षा गार्ड नंदकिशोर महतो का हाथ टूट गया. इन्हें सिर में […]
विज्ञापन
रजरप्पा थाना में कराया गया मामला दर्ज
चितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुंदरुकला गांव स्थित एसएस ट्रेडिंग एजेंसी क्रशर प्लांट में बुधवार देर रात अपराधियों ने हमला किया. इसमें ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड नंदकिशोर महतो व संतोष महतो की पिटाई की गयी. सुरक्षा गार्ड नंदकिशोर महतो का हाथ टूट गया. इन्हें सिर में चोट लगी है. दोनों घायल हो गये हैं. गुरुवार को सुरक्षा गार्ड संतोष महतो ने रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि घटना से एक दिन पहले मंगलवार को कुंदरु निवासी संतुलाल महतो, चुरामन महतो, सेवधर महतो, साहबराम महतो, राजेश महतो एवं रामलाल महतो प्लांट ने मालिक से प्रति माह तीन लाख रुपये लेवी दिलाने की धमकी दी थी. लेवी मांगने की जानकारी पुलिस को दी गयी थी. इसके कारण दूसरे दिन प्लांट में आकर हमला कर दिया. हमलोगों के साथ मारपीट कर धमकी दी गयी. मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. घटना के बाद क्रशर में कार्यरत मजदूरों में दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




