27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नर्विविाद होगा भाजपा का संगठनात्मक चुनाव : रवींद्र राय

निर्विवाद होगा भाजपा का संगठनात्मक चुनाव : रवींद्र राय10 नवंबर को सभी मंडलों में एक साथ होगा चुनाव20 नवंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होंगे : रावतवरीय संवाददाता, रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा कि प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक चुनाव निर्विवाद होगा़ बूथों से लेकर प्रदेश स्तर तक चुनाव संपन्न कराने के […]

निर्विवाद होगा भाजपा का संगठनात्मक चुनाव : रवींद्र राय10 नवंबर को सभी मंडलों में एक साथ होगा चुनाव20 नवंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होंगे : रावतवरीय संवाददाता, रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा कि प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक चुनाव निर्विवाद होगा़ बूथों से लेकर प्रदेश स्तर तक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश स्तर तक संगठन के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए रणनीति तैयार की गयी है, ताकि निर्विवाद रूप से प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव हो सके. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है. भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके संगठनात्मक चुनाव समय पर पूरे होते हैं. प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने समय सीमा के अंदर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्णय लिया है. सभी मंडलों में 10 नवंबर को एक साथ चुनाव होगा. 20 नवंबर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे. बूथों की कमेटी का चुनाव भी पूरे प्रदेश में एक दिन संपन्न होगा. इसके लिए 15 अक्तूबर तक चुनाव पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जायेगी. पांच से 10 बूथों का चुनाव कराने के लिए एक पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी जायेगी. प्रदेश चुनाव प्रभारी सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से निर्विवाद चुनाव कराने की अपील की. बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, मंत्री प्रदीप वर्मा, मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह, प्रेम मित्तल, सांवरमल अग्रवाल, शिवपूजन पाठक, रविनाथ किशोर, संजय सेठ, आदित्य साहु, चंद्र प्रकाश, डॉ प्रह्लाद वर्णवाल, शिवधारी राम, विनय कुमार लाल के अलावा विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी, सदस्यता सत्यापन पदाधिकारी व जिला चुनाव पदाधिकारी उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें