27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उुपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के रेड़मा दक्षिणी पंचायत के मुखिया विवेकानंद त्रिपाठी ने रेड़मा दक्षिणी पंचायत को नगर निगम के दायरे से अलग रखने की मांग की है. इस संबंध में मुखिया श्री त्रिपाठी ने पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. इसमें कहा गया है कि नगर पर्षद मेदिनीनगर का क्षेत्र विस्तार कर उसे नगर निगम […]

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के रेड़मा दक्षिणी पंचायत के मुखिया विवेकानंद त्रिपाठी ने रेड़मा दक्षिणी पंचायत को नगर निगम के दायरे से अलग रखने की मांग की है. इस संबंध में मुखिया श्री त्रिपाठी ने पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. इसमें कहा गया है कि नगर पर्षद मेदिनीनगर का क्षेत्र विस्तार कर उसे नगर निगम बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था. इसमें रेड़मा दक्षिणी पंचायत को भी शामिल किया गया है. श्री त्रिपाठी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि रेड़मा दक्षिणी के लोगों का मुख्य पेशा खेती है. रेड़मा दक्षिणी पंचायत में काशीनगर, भीमगाडा, बेलसनिया, झरना टोला, वीरकुंवर, बाबा टोला, ठाकुर टोला, करमाही टोला, मुखिया टोला, हवाई जहाज टोला, कुम्हार टोली, दो नंबर टाउन आदि टोले में लोग रहते हैं. खेती के लिए झरनाबांध, बढ़काबांध जैसे कई आहर हैं. यदि इस पंचायत को नगर निगम में शामिल कर लिया जायेगा, तो लोगों को काफी परेशानी होगी. श्री त्रिपाठी ने इस मामले में लोगों की पक्ष को भी सुनने का आग्रह किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें