जंगलों पर किसी काे रहम नहीं, बेरोक-टोक कट रहे पेड़

Updated at : 04 Jul 2016 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
जंगलों पर किसी काे रहम नहीं, बेरोक-टोक कट रहे पेड़

पाकुड़ : एक ओर सरकार जहां झारखंड़ को हरा-भरा कराने के लिए सभी विभागों के अलावे आम लोगों व निजी संस्थानों को भी पौधे लगाने को प्रेरित कर रही है. वहीं दूसरी ओर सरकारी पदाधिकारी के मिलीभगत से वन माफिया जंगलों के सफाये में जुटी है. वन माफिया पाकुड़ क्षेत्र से प्रतिदिन कीमती लकड़ियां काट […]

विज्ञापन

पाकुड़ : एक ओर सरकार जहां झारखंड़ को हरा-भरा कराने के लिए सभी विभागों के अलावे आम लोगों व निजी संस्थानों को भी पौधे लगाने को प्रेरित कर रही है. वहीं दूसरी ओर सरकारी पदाधिकारी के मिलीभगत से वन माफिया जंगलों के सफाये में जुटी है. वन माफिया पाकुड़ क्षेत्र से प्रतिदिन कीमती लकड़ियां काट कर पुलिस की मिली भगत से दिन में ही छोटे बड़े वाहनों के माध्यम से चांदपुर के रास्ते फरक्का ले जाते हैं.

झारखंड़ की पहचान को वापस अपना अस्तित्व दिलाने के लिए राज्य सरकार करोड़ों खर्च कर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वृक्ष लगाने व उसे बचाने का संकल्प दिला रही है. वन विभाग व पुलिस विभाग के भी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने अभी हाल में ही जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड़ परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूबे के मुखिया रघुवर दास ने सभी को वृक्ष लगाने व उसे पालन करने को लेकर शपथ भी दिलाई गई थी. लेकिन इसका कोई भी असर न तो वन विभाग के पदाधिकारियों पर पड़ा व ना ही पुलिस पर. जिसका नतीजा है कि बड़े पैमाने पर पाकुड़ के जंगलों से लकड़ी माफिया बैखोफ होकर पेड़ों की कटाई कर रही है.

मुफस्सिल थाना के रास्ते बंगाल के मिलों तक पहुंचायी जाती है लकड़ी : शायद ही ऐसा कोई दिन होता है जिस दिन मुफस्सिल थाना के रास्ते अन्य छोटे-बड़े वाहनों से अवैध रूप से काटे गये लकड़ी को पश्चिम बंगाल नहीं ले जाया जाता है. क्षेत्र के बाहिरग्राम-चांचपुर के रास्ते दिन में ही पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola