50 हजार के जाली नोट के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

फरक्का : रघुनाथगंज थाना पुलिस ने एनएच 34 से थाना क्षेत्र के उमरपुर मोड़ के समीप एक गैर सरकारी बस में छापेमारी कर रविवार के रात को 50 हजार के जाली नोट के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की उपरोक्त बस के माध्यम से जाली […]
फरक्का : रघुनाथगंज थाना पुलिस ने एनएच 34 से थाना क्षेत्र के उमरपुर मोड़ के समीप एक गैर सरकारी बस में छापेमारी कर रविवार के रात को 50 हजार के जाली नोट के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की उपरोक्त बस के माध्यम से जाली नोट ले जाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथगंज थाना पुलिस ने दल-बल के साथ बस में छापेमारी की.
इस क्रम में मालदा जिला के कालियाचक निवासी पल्टू शेख(58) तथा उसमान शेख (28) के पास से 50 हजार का जाली नोट बरामद किया है. सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के हैं. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान पिता व पुत्र के रूप में दिया है. जाली नोट को कोलकाता ले जाने की तैयारी थी. पुलिस ने गिरफ्तार पिता व पुत्र को सोमवार को जंगीपुर स्थित एक अदालत में पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




