धड़ल्ले से हो रहा बालू का उठाव

पाकुड़ : पाकुड़ जिला में इन दिनों अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा. प्रशासन द्वारा जिले में छापेमारी के नाम पर खानापूर्ति कर अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ने का काम करती है. उसके बावजूद भी जिला में ट्रैक्टर के माध्यम से माफिया द्वारा बालू को खपाने काम किया जा रहा है. नगर […]
पाकुड़ : पाकुड़ जिला में इन दिनों अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा. प्रशासन द्वारा जिले में छापेमारी के नाम पर खानापूर्ति कर अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ने का काम करती है. उसके बावजूद भी जिला में ट्रैक्टर के माध्यम से माफिया द्वारा बालू को खपाने काम किया जा रहा है.
नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध बालू का कारोबार काफी फल फूल रहा है. माफियाओं व स्थानीय पुलिस के मिली-भगत से जिला में माफियाओं द्वारा अवैध बालू को खपाने का काम बड़े आसानी से किया जाता है. वहीं प्रशासन मौन धारण कर बैठी हुई है. बताते चलें कि माफियाओं द्वारा प्रतिदिन महेशपुर बांसलोइ नदी सहित अन्य घाटों बालू को ट्रैक्टर के माध्यम से जिले के विभन्नि इलाकों में भेजा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




