खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated at : 19 Mar 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

पाकड़/महेशपुर : रद्दीपुर ओपी के रद्दीपुर गांव में खलिहान में रखे पुआल के ढ़ेर में आग लगने से करीब 10 हजार रुपये कीमत की पुआल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. सही समय पर सूचना पाकर दमकल की गाड़ी आ जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पंप सेट लगाकर आग पर काबू पा लिया […]

विज्ञापन
पाकड़/महेशपुर : रद्दीपुर ओपी के रद्दीपुर गांव में खलिहान में रखे पुआल के ढ़ेर में आग लगने से करीब 10 हजार रुपये कीमत की पुआल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. सही समय पर सूचना पाकर दमकल की गाड़ी आ जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पंप सेट लगाकर आग पर काबू पा लिया गया.
इससे बड़ी घटना टल गया. खबर मिलते ही पुलिस निरीक्षक महेशपुर प्रभाग रामचंद्र राम गांव पहुंच क्षति का जायजा लिया. वहीं पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल में पुआल के पाला में आग लग जाने से हजारों रुपये की पुआल जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार शाहरकोल के कोलिया देवी के घर के समीप रखे पुआल के पाला में आग लग गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पर दमकल वाहन पहुंचा व काफी मशक्कत से काबू पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola