मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ब्रेन ट्युमर से ग्रसित बच्चे का हुआ इलाज

Updated at : 27 May 2015 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ब्रेन ट्युमर से ग्रसित बच्चे का हुआ इलाज

हिरणपुर प्रखंड: मुख्यालय के संुदरपुर मुहल्ले में ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित दीपक लाहा के 12 वर्षीय पुत्र देवाशीष लाहा का रांची रिम्स में चिकित्सकों की गठित टीम ने मिलकर सफल ऑपरेशन किया. जबकि इनके आगे का इलाज के लिए अस्पताल में ही भरती है. इसको लेकर हिरणपुर वासियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं समाज कल्याणमंत्री […]

विज्ञापन

हिरणपुर प्रखंड: मुख्यालय के संुदरपुर मुहल्ले में ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित दीपक लाहा के 12 वर्षीय पुत्र देवाशीष लाहा का रांची रिम्स में चिकित्सकों की गठित टीम ने मिलकर सफल ऑपरेशन किया. जबकि इनके आगे का इलाज के लिए अस्पताल में ही भरती है.

इसको लेकर हिरणपुर वासियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं समाज कल्याणमंत्री डॉ लुईस मरांडी को धन्यवाद दिया है. विदित हो कि इस पीडि़त बच्चे के रिम्स में बेहतर इलाज के लिये हिरणपुर के दर्जनों युवकों ने बीते 24 मई को डुमरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोस्टर बैनर के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष पत्र देकर आग्रह किया था.

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री दास ने बच्चे के संपूर्ण इलाज के लिये वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया था. जिसके बाद रिम्स में चिकित्सकों ने टीम गठन कर बच्चे का सफल ऑपरेशन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola