चक्का जाम व बाजार बंद आज

Published at :15 Sep 2013 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
चक्का जाम व बाजार बंद आज

अनियमित बिजली से परेशान उपभोक्ता करेंगे आंदोलन हिरणपुर : बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ अब हिरणपुर के उपभोक्ता आंदोलन का रुख अख्तियार कर रहे हैं. इस बाबत शनिवार को उपभोक्ताओं ने एक बैठक कर 15 सितंबर को चक्का जाम व बाजार बंद करने का निर्णय लिया है. बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इसलाम […]

विज्ञापन

अनियमित बिजली से परेशान उपभोक्ता करेंगे आंदोलन

हिरणपुर : बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ अब हिरणपुर के उपभोक्ता आंदोलन का रुख अख्तियार कर रहे हैं. इस बाबत शनिवार को उपभोक्ताओं ने एक बैठक कर 15 सितंबर को चक्का जाम बाजार बंद करने का निर्णय लिया है.

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इसलाम मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में मौजूद उपभोक्ताओं ने अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की.

जिप उपाध्यक्ष मो. इसलाम ने बताया कि अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत, बीडीओ, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ एवं थाना प्रभारी को लिखित सूचना दी गयी है. उक्त बैठक में दिगंबर साहा, लड्डू भगत, निमाई ठाकुर, बाबूराम ठाकुर, मो सागीर आदि दर्जनों उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola