फरक्का एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट

Updated at : 03 May 2015 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
फरक्का एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट

फरक्का : मालदा से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस की वातानुकूलित कोच संख्या बी 2 में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हमला बोल दिया. 15 की संख्या में चाकू व पिस्तौल से लैस अपराधियों ने खाल्तीपुर जामीरघाटा स्टेशन के बीच चैन पुलिंग कर लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने गोली भी चलायी, जिसमें एक […]

विज्ञापन

फरक्का : मालदा से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस की वातानुकूलित कोच संख्या बी 2 में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हमला बोल दिया. 15 की संख्या में चाकू व पिस्तौल से लैस अपराधियों ने खाल्तीपुर जामीरघाटा स्टेशन के बीच चैन पुलिंग कर लूटपाट शुरू कर दी.

अपराधियों ने गोली भी चलायी, जिसमें एक की मौत हो गयी है. घटना रात्रि लगभग 7.45 बजे की बतायी जा रही है. घटना को अंजाम दे कर अपराधी चलते बने. जिस वक्त अपराधियों ने वातानुकूलित कोच में घटना को अंजाम दिया, सुरक्षा में न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी के जवान तैनात थे.

अपराधियों व यात्रियों के बीच हाथापाई : अपराधियों व यात्रियों के बीच हुई हाथापाई में चलायी गयी गोली की वजह से बिहार के बक्सर जिला निवासी उमेश कुमार वर्मा एवं उत्तर प्रदेश के अकबरपुर निवासी इंद्रवान जख्मी हो गये. अपराधियों के ट्रेन से उतरने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को चालू कर फरक्का रेलवे स्टेशन लाया.

फरक्का रेलवे स्टेशन पर घायल यात्रियों को बोगी से उतारा गया और इलाज के लिए उन्हें एनटीपीसी अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय इंद्रवान की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जबकि दूसरा घायल यात्री श्री वर्मा का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola