बर्धमान विस्फोट का संदिग्ध झारखंड के पाकुड से गिरफ्तार

पाकुड, झारखंड: बर्धमान विस्फोट के एक संदिग्ध को पाकुड में तिलबिठा रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया गया. आरोपी बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन का सदस्य है. पुलिस अधीक्षक अनूप बर्तहरे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आए इब्राहिम शेख उर्फ लाल मोहम्मद को कल गिरफ्तार किया […]
पाकुड, झारखंड: बर्धमान विस्फोट के एक संदिग्ध को पाकुड में तिलबिठा रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया गया. आरोपी बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन का सदस्य है.
पुलिस अधीक्षक अनूप बर्तहरे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आए इब्राहिम शेख उर्फ लाल मोहम्मद को कल गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में बर्धमान विस्फोट से कथित तौर पर उसके तार जुडे होने के संबंध में पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल से सीआईडी की एक टीम जल्द ही यहां आएगी.
उन्होंने बताया, ‘‘शेख बांग्लादेश में प्रतिबंधित जमात उल मुजाहिद्दीन के शूरा (राजनीतिक समिति) का सक्रिय सदस्य है.’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेख मुर्शिदाबाद स्थित फातिमा तुल जोहर बनत मदरसा का प्रभारी भी था. पश्चिम बंगाल में विस्फोट के बाद इस मदरसे को सील कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल, चार देसी बम और एक मोबाइल चिप बरामद की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




