महिला प्रताड़ना के चार अलग-अलग मामले दर्ज

Updated at : 01 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
महिला प्रताड़ना के चार अलग-अलग मामले दर्ज

पाकुड़ : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर परिवाद में दिये गये निर्देश के आलोक में महिला थाने में प्रताड़ना के चार अलग-अलग मामले दर्ज किये गये. हिरणपुर प्रखंड के लखनपुर गांव निवासी साहिस्ता परवीण के बयान पर थाना कांड संख्या 3/15 भादवी की धारा 498ए, 323 एवं 3/4 के तहत मो. मुख्तार, मो. […]

विज्ञापन

पाकुड़ : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर परिवाद में दिये गये निर्देश के आलोक में महिला थाने में प्रताड़ना के चार अलग-अलग मामले दर्ज किये गये. हिरणपुर प्रखंड के लखनपुर गांव निवासी साहिस्ता परवीण के बयान पर थाना कांड संख्या 3/15 भादवी की धारा 498ए, 323 एवं 3/4 के तहत मो. मुख्तार, मो. इस्राइल अंसारी, नजमून बीबी, आस मोहम्मद, इफ्तार अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

वहीं थाना कांड संख्या 4/15 में रूहीना बीबी के बयान पर मेनसारूल हक, मेराज शेख, हमफुल शेख, नाजेफा खातून, आमेला खातून, जहांगीर शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थाना कांड संख्या 5/15 में सुस्मिता घोष के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं थाना कांड संख्या 6/15 मीलिदा बीबी के बयान पर भादवि की धारा 498ए, 406 एवं 3/4 के तहत कुदरत उल्लाह, शेख असादुल, अंजू बीबी को नामजद अभियुक्त बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola