तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2014 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के सालबोनी फुटबॉल मैदान में मंगलवार को साल मिशाल सालबोनी फुटबॉल क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बाबूधन मुमरू ने किया. पहला मैच हेंब्रम स्टार क्लब कल्याणचक एवं न्यू स्टार क्लब नगरनवी के बीच हुआ. जिसमें कल्याणचक की […]
विज्ञापन
पाकुड़ : सदर प्रखंड के सालबोनी फुटबॉल मैदान में मंगलवार को साल मिशाल सालबोनी फुटबॉल क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.
टूर्नामेंट का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बाबूधन मुमरू ने किया. पहला मैच हेंब्रम स्टार क्लब कल्याणचक एवं न्यू स्टार क्लब नगरनवी के बीच हुआ. जिसमें कल्याणचक की टीम ने तीन गोल से जीत दर्ज की. क्लब के अध्यक्ष सुनील कोड़ा ने बताया कि आगामी एक जनवरी को फाइनल मैच खेला जायेगा.
आयोजित टूर्नामेंट में 16 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी. विजेता टीम को 30 हजार एवं उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा. टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका भवेश बास्की, साहेब किस्कू, मुंशी सोरेन ने निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




