डीइओ ने लगायी वेतन भुगतान पर रोक

Published at :16 Jul 2013 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
डीइओ ने लगायी वेतन भुगतान पर रोक

पाकुड़ : डीइओ सह सचिव जिला साक्षरता समिति बालेश्वर सहनी ने जिले के पाकुड़, अमड़ापाड़ा, हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा पूर्वी व पश्चिमी के बीइइओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के वेतन व मानदेय के भुगतान पर रोक लगा दी है. यह कार्रवाई संबंधित विभागीय अधिकारियों ने साक्षर भारत योजना के तहत पारिवारिक सर्वेक्षण प्रपत्र […]

विज्ञापन

पाकुड़ : डीइओ सह सचिव जिला साक्षरता समिति बालेश्वर सहनी ने जिले के पाकुड़, अमड़ापाड़ा, हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा पूर्वी व पश्चिमी के बीइइओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के वेतन व मानदेय के भुगतान पर रोक लगा दी है.

यह कार्रवाई संबंधित विभागीय अधिकारियों ने साक्षर भारत योजना के तहत पारिवारिक सर्वेक्षण प्रपत्र में लापरवाही व उदासीनता के कारण की है. श्री सहनी ने बताया कि पाकुड़ प्रखंड में 45,500, अमड़ापाड़ा में 15,000 , हिरणपुर में 17,000 एवं लिट्टीपाड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी में 24,000 पारिवारिक सर्वेक्षण प्रपत्र दिये गये थे. लेकिन समय सीमा के अंदर क्रमश: 21, 516, 349, 7629 एवं 10,197 प्रपत्र जमा किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola