विद्युत कार्यालय को घेरा

Updated at : 17 Jun 2014 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत कार्यालय को घेरा

अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में आजसू ने किया प्रदर्शन पाकुड़ : ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकुड़ विद्युत कार्यालय का घंटों घेराव किया. आजसू जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया. इस दौरान कार्यकर्ता अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग कर रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने […]

विज्ञापन

अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में आजसू ने किया प्रदर्शन

पाकुड़ : ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकुड़ विद्युत कार्यालय का घंटों घेराव किया. आजसू जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया. इस दौरान कार्यकर्ता अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग कर रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आजसू के लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी विवेक मालतो, कृष्णा मड़ैया, धरमा पहाड़िया, मनोज किस्कू, जोगी पहाड़िया, नाजीर अंसारी, साहेब राम मड़ैया, अजीजुर रहमान आदि सक्रिय दिखे.

आजसू जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है. पूरे राज्य में बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है. इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा चार सूत्री मांग पत्र कार्यपालक अभियंता विद्युत को सौंपा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola