झील में लाखों रुपये की मछली लूट, प्रशासन मौन

Published at :30 Apr 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
झील में लाखों रुपये की मछली लूट, प्रशासन मौन

प्रतिबंधित पक्षी अभयारण्य पतौड़ा की घटना उधवा : थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पक्षी अभ्यारण्य पतौड़ा झील में मंगलवार को एक हजार से अधिक लोगों ने जबरन लाखों रुपये की मछली लूट ली.इसकी सूचना झील के गार्ड मो अरशद ने वन विभाग के वरीय पदाधिकारी व राधानगर थाना पुलिस को दी. परंतु प्रशासनिक स्तर से किसी […]

विज्ञापन

प्रतिबंधित पक्षी अभयारण्य पतौड़ा की घटना

उधवा : थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पक्षी अभ्यारण्य पतौड़ा झील में मंगलवार को एक हजार से अधिक लोगों ने जबरन लाखों रुपये की मछली लूट ली.इसकी सूचना झील के गार्ड मो अरशद ने वन विभाग के वरीय पदाधिकारी व राधानगर थाना पुलिस को दी. परंतु प्रशासनिक स्तर से किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोग नौ से 10 घंटा तक उक्त झील में बेखौफ होकर टापा, जाल आदि से मछली मारते रहे. जिससे झील के सुरक्षा पर प्रश्न उठने लगे हैं.

बताते चले कि झील पर मछली मारना प्रतिबंधित है. समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस ने किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola