बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

मुरलीपहाड़ी : शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के मध्य विद्यालय घाटी पांडेयडीह में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ नाइंसाफी हो रही है. यहां करीब पांच वर्षो से शिक्षकों की घोर कमी है. सात सृजित पदों पर महज एक सरकारी शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. इनके अलावे एक पारा शिक्षिका भी कार्यरत हैं. महज दो शिक्षकों […]
मुरलीपहाड़ी : शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के मध्य विद्यालय घाटी पांडेयडीह में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ नाइंसाफी हो रही है. यहां करीब पांच वर्षो से शिक्षकों की घोर कमी है. सात सृजित पदों पर महज एक सरकारी शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. इनके अलावे एक पारा शिक्षिका भी कार्यरत हैं. महज दो शिक्षकों के भरोसे विद्यालय के ढ़ाई सौ बच्चों का अध्यापन कार्य चल रहा है.
गौरतलब हो कि यह विद्यालय संकुल संसाधन का केंद्र भी है. जहां करीब 64 विद्यालयों के वेतन संबंधी कार्य भी प्रधानाध्यापक के जिम्में रहता है. जानकारी के अनुसार पांच वर्ष पूर्व तक यहां शिक्षकों की संख्या सृजित पद के अनुरूप थी.
लेकिन जैसे-जैसे पुराने शिक्षक सेवानिवृत हुए. सरकार पदस्थापन करना भूल गयी. लिहाजा अब सरकार यहां के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. विभाग इस पुराने विद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




