मनरेगा में फरजी निकासी मामले में पाकुड़ के तीन तत्कालीन बीडीओ पर प्राथमिकी

पाकुड़ : मनरेगा योजना में लाखों की राशि गबन मामले में हिरणपुर थाना में तीन तत्कालीन बीडीओ समेत कुल 10 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हिरणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने हिरणपुर थाना में 13 लाख से भी अधिक राशि के गबन किये जाने का मामला दर्ज कराया है. कृष्णा […]
पाकुड़ : मनरेगा योजना में लाखों की राशि गबन मामले में हिरणपुर थाना में तीन तत्कालीन बीडीओ समेत कुल 10 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हिरणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने हिरणपुर थाना में 13 लाख से भी अधिक राशि के गबन किये जाने का मामला दर्ज कराया है. कृष्णा मड़ैया, बलदेव साहा व देवेंद्र साहा की जमीन पर तालाब जीर्णोद्धार मद में फरजी निकासी का मामला सामने आया है. डीसी के आदेश पर मामले की जांच के बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच में गड़बड़ी पकड़ी गयी. जांच यह सामने आया कि राशि निकासी के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




