कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गयी है इवीएम

Updated at : 16 Dec 2015 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गयी है इवीएम

लोहरदगा : विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हो गया है. सभी इवीएम को परिसदन भवन के बगल में स्थिति बहुद्देशीय भवन के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है. स्ट्रांग रूम सीआरपीएफ, जिला बल के जवान एवं सीसीटीवी कैमरे की नजर […]

विज्ञापन

लोहरदगा : विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हो गया है. सभी इवीएम को परिसदन भवन के बगल में स्थिति बहुद्देशीय भवन के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है. स्ट्रांग रूम सीआरपीएफ, जिला बल के जवान एवं सीसीटीवी कैमरे की नजर में है. यहां सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं.

यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध है. यहां तक बगैर अनुमति के पदाधिकारी भी नहीं पहुंच सकेंगे. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी किसी प्रकार की अनहोनी को लेकर वज्रगृह के सामने कैंप कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola