::::3:::: एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल 12वंे दिन भी जारी

Published at :18 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
::::3::::  एनआरएचएम  कर्मियों की हड़ताल 12वंे दिन भी जारी

लोहरदगा. एनआरएचएम अनुबंधकर्मियों ने राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन धरना एवं बंद के 12वें दिन भी सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों को बंद कराया. एनआरएचएम के अध्यक्ष बसंत भगत ने सभी अनुबंध कर्मियों से आग्रह किया है कि सोमवार से सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय को बंद कराया जाये. ओपीडी को भी बंद […]

विज्ञापन

लोहरदगा. एनआरएचएम अनुबंधकर्मियों ने राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन धरना एवं बंद के 12वें दिन भी सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों को बंद कराया. एनआरएचएम के अध्यक्ष बसंत भगत ने सभी अनुबंध कर्मियों से आग्रह किया है कि सोमवार से सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय को बंद कराया जाये. ओपीडी को भी बंद कराया जाये. अध्यक्ष श्री भगत ने कहा है कि सोमवार को सदर अस्पताल परिसर पहुंच कर सरकार को नींद से जगाने में अपनी भूमिका निभायें. एनआरएचएम कर्मी रविवार को मशाल जुलूस एवं पुतला दहन करेंगे. धरना में रेखा कुमारी, टिंकू कुमारी, ओनिमा पूनम मिंज, अनिमा मिंज, प्रमिला मिंज, राजमनी कुमारी, समति मिंज, नीतिन कुमार गुप्ता, प्रभाकर पाठक, नवशाद अली, विराज तिर्की, सीताराम खेरवार, विनोद टाना भगत, कमल कांत, अमर प्रसाद, रौशन जोसेफ, संजय विश्वकर्मा, संजय लोहरा, रामनरेश, सीताराम उरांव, तनवीर जक्की अशरफ, आलोक कुमार सहित तमाम एनआरएचएम कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola