बारिश ने बदली सूरत, चारों तरफ पानी, कीचड़

Updated at : 21 Jul 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश ने बदली सूरत, चारों तरफ पानी, कीचड़

कुड़ू (लोहरदगा): पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कुड़ू प्रखंड क्षेत्र की हालत बदल दी है. मुख्य सड़क से लेकर ग्रामीण सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल है. कई गांवों का पहाड़ी नदियों में बढ़े जलस्तर के कारण प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट सा गया है. वहीं शहरी क्षेत्र की हालत नारकीय हो गयी है. […]

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कुड़ू प्रखंड क्षेत्र की हालत बदल दी है. मुख्य सड़क से लेकर ग्रामीण सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल है. कई गांवों का पहाड़ी नदियों में बढ़े जलस्तर के कारण प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट सा गया है. वहीं शहरी क्षेत्र की हालत नारकीय हो गयी है.

नालियों की गंदगी सड़कों पर बह रही है. बाजार के सड़कों की हालत दयनीय है. बताया जाता है कि दो दिनों से बारिश के बाद निर्माणाधीन चेटर मोड़ से जिंगी होते हुए ऐडादोन तक बनने वाली सड़क कीचड़ों से भर गया है.

बताया जाता है कि गुरुवार को कुड़ू में साप्ताहिक बाजार होता है. प्रखंड क्षेत्र के किसान अपने उत्पादित फसलों को बेचने कुड़ू लेकर आते है सड़क की बदतर हालत से किसानो को भारी परेशानी हुई. साप्ताहिक बाजार में कीचड़ भरा होने के कारण बाजार आने वाले खरीदार व व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं कुड़ू बस स्टैंड में चारों तरफ कीचड़ होने से यात्री भी परेशान हैं. बताया जाता है कि प्रखंड के चूल्हपानी , मसुरियाखांड , नामुदाग , जवरा , चारागदी , खमहार गांव के ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय आने में भारी परेशानी हो रही है. इस गांव से प्रखंड कार्यालय आने वाले रास्ते में दो से तीन पहाड़ी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. उनकी समस्याओं पर जनप्रतिनिधि की खामोशी होने के कारण सभी में आक्रोश है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola