खलिहान में लगी आग पर 24 घंटे बाद काबू पाया गया
Updated at : 24 Dec 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : शहर के इंस्पेक्टर बंगला के पीछे अवस्थित उमेश प्रसाद गुप्ता के खलिहान में लगी आग पर बुधवार की दोपहर काबू पाया गया. आग मंगलवार की दोपहर लगी थी. इस अगलगी में उमेश के खलिहान में रखा धान, पुआल एवं कुट्टी जल कर राख हो गया. इससे करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई […]
विज्ञापन
लातेहार : शहर के इंस्पेक्टर बंगला के पीछे अवस्थित उमेश प्रसाद गुप्ता के खलिहान में लगी आग पर बुधवार की दोपहर काबू पाया गया. आग मंगलवार की दोपहर लगी थी. इस अगलगी में उमेश के खलिहान में रखा धान, पुआल एवं कुट्टी जल कर राख हो गया. इससे करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है.
मंगलवार की देर शाम अग्निशमन विभाग के कर्मी यह कह कर वापस चले गये कि उनके पास मैन पावर एवं संसाधन नहीं है.
रात में करीब आठ बजे हवा चलने से आग फिर भड़कने लगी. इससे आसपास के लोग चिंतित हो गये. लोगों ने उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. इसके कुछ देर बाद अग्निशमन वाहन वहां पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




