33 बड़े समेत 250 अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज

Published at :26 Sep 2013 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
33 बड़े समेत 250 अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज

मनिका : थाना क्षेत्र के कुरूमखेता गांव में पिछले दिनों पुलिस व भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मामले में 33 बड़े नक्सलियों समेत 250 अज्ञात नक्सलियों पर मनिका थाना कांड संख्या 62/2013 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में बड़ा विकास, अरविंद जी उर्फ निशांत व मृत्युंजय […]

विज्ञापन

मनिका : थाना क्षेत्र के कुरूमखेता गांव में पिछले दिनों पुलिस भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मामले में 33 बड़े नक्सलियों समेत 250 अज्ञात नक्सलियों पर मनिका थाना कांड संख्या 62/2013 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में बड़ा विकास, अरविंद जी उर्फ निशांत मृत्युंजय जैसे कई बड़े नक्सली शामिल थे. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 158 कारतूस, साबुन, पिट्ठ, थाली, केन, टॉर्च, एयर फोन, कंबल, पेंसिल बैटरी प्लास्टिक सीट समेत कई सामान बरामद किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola