बेतला नेशनल पार्क में दिखा बाघ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

बेतला : बेतला नेशनल पार्क में बुधवार की शाम बाघ देखा गया. 2014 के अंतिम दिन बाघ देखने का सौभाग्य छत्तीसगढ़ के विलासपुर से आये पर्यटक विवेक कुमार को अपने परिजनों के साथ मिला. पिछले दिनों बाघ को कैमरा ट्रैप के माध्यम से देखा गया था. लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा बाघ देखे जाने की यह […]
विज्ञापन
बेतला : बेतला नेशनल पार्क में बुधवार की शाम बाघ देखा गया. 2014 के अंतिम दिन बाघ देखने का सौभाग्य छत्तीसगढ़ के विलासपुर से आये पर्यटक विवेक कुमार को अपने परिजनों के साथ मिला. पिछले दिनों बाघ को कैमरा ट्रैप के माध्यम से देखा गया था. लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा बाघ देखे जाने की यह घटना करीब तीन वर्ष के बाद हुई है.
गाइड शंकर भुइयां के अनुसार बेतला नेशनल पार्क के रोड नंबर तीन में हथबझवा जलाशय के समीप शाम करीब 4.35 बजे बाघ को देखा गया. बाघ वहां करीब 10 मिनट तक शांत बैठा रहा. उसके बाद वह जंगल में चला गया. वापस लौटने पर इसकी जानकारी रिसेप्शन सेंटर को दी गयी, जिसके बाद वनकर्मियों ने पार्क में उक्त स्थल पर जाकर फोटो लेना चाहा, लेकिन बाघ नहीं दिखा. एक जनवरी को बड़ी संख्या में बाघ देखने के लिए लोग पार्क में गये. लेकिन बाघ दोबारा नहीं दिखा.2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




