जरूरतमंदों को मिले योजना का लाभ

लातेहार. सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, इसे लेकर कई आयोजन किये जाते हैं. हालांकि हकीकत इससे इतर है. कई ऐसे जरूरतमंद हैं, जो वर्षों लाभ लेने के लिए विभाग का चक्कर लगाते हैं. लेकिन उनका हक समृद्ध एवं संपन्न लोगों की झोली में चला जाता है. सदर प्रखंड के पांडेयपूरा ग्राम पंचायत […]
लातेहार. सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, इसे लेकर कई आयोजन किये जाते हैं. हालांकि हकीकत इससे इतर है. कई ऐसे जरूरतमंद हैं, जो वर्षों लाभ लेने के लिए विभाग का चक्कर लगाते हैं. लेकिन उनका हक समृद्ध एवं संपन्न लोगों की झोली में चला जाता है.
सदर प्रखंड के पांडेयपूरा ग्राम पंचायत में ऐसे कई उदाहरण हैं. कई जरूरतमंदों का नाम इंदिरा आवास के लाभुकों की सूची में नहीं है, जबकि सूची में ऐसे लोगों का नाम जोड़ा गया है, जिनके पास लातेहार शहर में पक्का मकान एवं ट्रैक्टर है. ग्रामीणों ने ऐसे मामलों की जांच करा कर जरूरतमंदों को योजना का लाभ देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




