इलाज के अभाव में चल बसा अजय

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज के अभाव में चल बसा अजय

बालूमाथ : पेंटर अजय कुमार की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. रविवार की रात उसने आखिरी सांस ली. वह गंभीर रोग से पीड़ित था. उसके पिता रामू साव 2011 में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में मारे गये थे. रामू की मौत के बाद उनके परिवार को भरण-पोषण में काफी परेशानी हो रही थी. उनकी मौत […]

विज्ञापन

बालूमाथ : पेंटर अजय कुमार की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. रविवार की रात उसने आखिरी सांस ली. वह गंभीर रोग से पीड़ित था. उसके पिता रामू साव 2011 में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में मारे गये थे.

रामू की मौत के बाद उनके परिवार को भरण-पोषण में काफी परेशानी हो रही थी. उनकी मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ चौक को जाम कर दिया था. इसके बाद अंचलाधिकारी मनीष लकड़ा व थाना प्रभारी द्वारा रामू के परिजनों को तीन लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 10 डिसमिल जमीन देने की घोषणा की गयी थी, लेकिन आज तक रामू के परिवार को कोई सरकारी लाभ नहीं मिल सका.

इस बीच अजय गंभीर रोग से पीड़ित हो गया. मुआवजे की आस ताकते रामू साव की पत्नी गायत्री देवी भी छह माह पूर्व चल बसी. गत 21 जून को अजय के भाई मनोज कुमार ने उपायुक्त के जनता दरबार में मुआवजे की राशि व नौकरी की गुहार लगायी थी, ताकि मुआवजे की राशि से वह अजय का उचित इलाज करा सके. अजय के परिवार में उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं.

ज्ञात हो कि अतिक्रमण हटाने के दौरान अजय का घर भी प्रशासन द्वारा नष्ट कर दिया गया था. उसके बाद से उसका परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola